नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु पिथौरागढ़ पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चरस सहित किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम एवं युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सतत चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में, विगत दिवस थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उप-निरीक्षक आशीष रावत, कां0 प्रकाश चन्द्र, कां0 इन्द्र प्रकाश एवं कां0 त्रिलोक सिंह की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था । चेकिंग के दौरान सुवाकोट मैदान के निकट एक मोटरसाइकिल को रोका गया। पुलिस को देखकर चालक द्वारा भागने का प्रयास किए जाने पर उस पर संदेह होने से वाहन को घेराबंदी कर रोककर चेक किया गया। चेकिंग में वाहन चालक बसन्त सिंह पुत्र चतुर सिंह, निवासी खड़ायत गांव, थाना कोतवाली पिथौरागढ़, की जेब से 86 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई । अवैध चरस बरामद होने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना जाजरदेवल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मोटरसाइकिल को सीज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *