अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी चौकसी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व अवैध गतिविधियों पर रोक हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली झूलाघाट संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भारत नेपाल पुलिस झूलाघट में , एसओ कोतवाली अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा अस्कोट क्षेत्र में तथा एसओ बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीमा पुलिस बलुवाकोट में एसएसबी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से, आने-जाने वाले व्यक्तियों, व सामान की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की गहन जाँच की गई, संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया, सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए । पिथौरागढ़ पुलिस जनपद में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इसी प्रकार कड़ी एवं सतत चौकसी बनाए हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *