पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा नशे में वाहन चलाकर अपनी एवं दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । इसी क्रम में, विगत दिवस सीओ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर निम्नलिखित कार्रवाई की गई —
1. थाना कनालीछीना क्षेत्र में नवीन भट्ट निवासी बन्दरलीमा द्वारा हल्ला-गुल्ला कर उत्पात मचाया जा रहा था तथा पुलिस के समझाने पर भी वह शांत नहीं हो रहा था। संभावित अप्रिय घटना को रोकते हुए थानाध्यक्ष कनालीछीना श्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 राजेन्द्र कुमार द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 81(1ए) पुलिस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया।
2. कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में हरीश नेगी निवासी पिथौरागढ़ द्वारा लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
3. कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र में विजय प्रसाद (निवासी बेरीनाग), रमेश सिंह (निवासी बेरीनाग), बलवन्त कुमार (निवासी बेरीनाग) एवं हरीश कुमार (निवासी कपकोट, बागेश्वर) आपस में लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा रहे थे। पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद वे शांत नहीं हुए। संभावित अप्रिय स्थिति को रोकते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग श्री नरेश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा मय पुलिस टीम द्वारा सभी व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 76 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।













Leave a Reply