अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी चौकसी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व अवैध गतिविधियों पर रोक हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में कोतवाली झूलाघाट पुलिस, बम निरोधक दस्ता एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा झूलाघाट पर आने-जाने वाले व्यक्तियों, वाहनों व सामान की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता द्वारा गहन जाँच की गई, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सत्यापन के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया, सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए । पिथौरागढ़ पुलिस जनपद में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इसी प्रकार कड़ी एवं सतत चौकसी बनाए हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *