बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में सत्यापन अभियान जारी |

पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा समग्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है ।

डोर-टू-डोर सत्यापन
जनपद पुलिस की टीमें प्रतिदिन—मकानों,दुकानों/प्रतिष्ठानों,निर्माण स्थलों,तथा विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में डोर-टू-डोर जाकर बाहरी जनपदों/राज्यों व नेपाल से आकर रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन कर रही हैं।

बिना सत्यापन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई
जिन स्थानों पर किरायेदार,घरेलू नौकर,दुकान/प्रतिष्ठान के कर्मचारी,मजदूर/ठेकेदार के मजदूर बिना सत्यापन के पाए जा रहे हैं, उनके विरुद्ध संबंधित मकान मालिक/ठेकेदार/दुकान स्वामी पर वैधानिक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस की जन-अपील
पिथौरागढ़ पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि—
किसी भी व्यक्ति को किराये पर रखने से पहले या रोज़गार/मजदूरी पर रखने से पूर्व अपना किरायेदार/कर्मचारी सत्यापन निकटतम पुलिस स्टेशन में अवश्य कराएं।

यह प्रक्रिया आपकी और आपके आसपास की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा किसी भी अप्रिय घटना और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायक है।

“सूचना पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनहित में जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *