थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कनारी पाभैं निवासी एक महिला द्वारा थाना जाजरदेवल पुलिस को सूचना दी गई कि उसका पति उसके साथ गाली-गलौच एवं मारपीट कर रहा है । सूचना पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक महावीर डांगी, कांस्टेबल प्रकाश सिंह, कांस्टेबल इन्द्रप्रकाश तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम द्वारा आरोपी गोवर्धन सिंह को शांत कराने का प्रयास किया गया, किंतु वह पुलिस की बात न मानकर और अधिक उग्र हो गया। स्थिति को देखते हुए तथा किसी अप्रिय घटना की संभावना को रोकते हुए पुलिस टीम ने उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया । जनपद में चलाए जा रहे चैकिंग अभियानों की कार्रवाई – जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले, सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 114 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *