पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में कोतवाली डीडीहाट पुलिस टीम द्वारा रामलीला मैदान, डीडीहाट में खिलाड़ियों, कोचों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा निम्न विषयों पर सरल एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई—
✔ साइबर सुरक्षा
• फेक आईडी, ओटीपी फ्रॉड, रेफरल लिंक, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड से बचाव के उपाय
✔ साइबर बुलिंग
• साइबर बुलिंग क्या है, इससे बचाव और शिकायत प्रक्रिया
✔ महिला एवं बाल सुरक्षा
• महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी एवं आवश्यक हेल्पलाइन
✔ सड़क सुरक्षा
• हेलमेट, सीट बेल्ट, सुरक्षित ड्राइविंग व यातायात नियमों का पालन
✔ नशा मुक्ति
• नशे के दुष्परिणाम एवं इससे दूर रहने के लिए प्रेरक संदेश
✔ जनहित के प्रमुख पोर्टल व हेल्पलाइन
• Citizen Portal, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल
• मानस हेल्पलाइन 1933
• साइबर हेल्पलाइन 1930

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *