पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने, नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में विगत दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की –
1-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज कुमार मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक समीर अहमद निवासी टनकपुर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2-थाना कनालीछीना क्षेत्रान्तर्गत हरिश्चन्द्र सिंह निवासी धारचूला द्वारा शराब पीकर हल्ला गुल्ला, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । थानाध्यक्ष कनालीछीना श्री प्रवीण सिंह, अपर उ0नि0 राजेन्द्र कुमार व का0 संतोष प्रसाद की टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 81(1)(A) पुलिस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 95 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply