पिथौरागढ़ | प्रातः 09:38 बजे फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को ग्राम मेल्कू से एक बोलेरो वाहन कच्ची सड़क से लगभग 2 किमी नीचे गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होने पर फायर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई । कमल सिंह भंडारी (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी ग्राम रौड़ा, की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी तथा शव क्षत-विक्षत अवस्था में था । फायर यूनिट द्वारा रस्सी व अन्य उपकरणों की सहायता से शव को गहरी खाई से निकालकर ऊपर कच्ची सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद SDRF टीम के सहयोग से शव को मुख्य सड़क तक लाया गया तथा निजी वाहन द्वारा चौकी एचोली को सुपुर्द किया गया ।
रेस्क्यू टीम:
LFM महेश कनवाल
FM चालक चन्द्र प्रकाश ओली
FM राम सिंह
FM जयपाल सिंह
FM जगदीश सिंह
FM कपिल मनराल
FM मुकेश कुमार
















Leave a Reply