खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध खनन में टिप्पर किया सीज |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारीयों को अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देशों के क्रम में विगत दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एस.एच.ओ. कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी घाट प्रभारी उ0नि0 जितेन्द्र सोराडी मय पुलिस टीम द्वारा घाट क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत अवैध खनन में प्रयुक्त एक टिप्पर सीज किया गया । पुलिस टीम द्वारा घाट के पास से चालक बिशन सिंह निवासी जमराड़ी घाट पिथौरागढ़ को टिप्पर में अवैध रेता परिवहन करते हुए पाया गया । उक्त चालक के विरूद्ध धारा 4/21 खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *