नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन जनपद पुलिस/प्रशासन ने आयोजित की जागरूकता रैली |

पिथौरागढ़ | नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आज एक प्रभावी मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। जनपद में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई । इस जागरूकता रैली में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगई, मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी सहित विभिन्न अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । रैली की शुरुआत जिलाधिकारी कार्यालय से की गई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने, नशा मुक्त समाज बनाने और स्वस्थ व सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया । रैली के समापन पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नशा मुक्त समाज निर्माण में सभी के सक्रिय सहयोग की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे अभियानों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *