पिथौरागढ़ | जौलजीबी मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच कोतवाली जौलजीबी प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0का0 चन्द्रखेखर, हे0 का0 महेश पंत, एवं हे0का0 मनोज राणा द्वारा बुजुर्ग नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल की गई । कार्यक्रम स्थल के मंच से उपस्थित बुजुर्गों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें मुख्य रूप से —
📞 112 (आपातकालीन सेवा)
📞 1930 (साइबर हेल्पलाइन)
📞 9411112982 (पुलिस कन्ट्रोल रूम)
📞 1933 (मानस हेल्प लाइन)
पुलिस टीम द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि—
• बुजुर्गों को भीड़भाड़ वाले स्थानों में विशेष सहयोग प्रदान करें,
• किसी भी परेशानी या संदेहजनक गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें,
• और बुजुर्गों की सुरक्षा व सम्मान को प्राथमिकता दें।
पिथौरागढ़ पुलिस का यह प्रयास मेले में आए वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
















Leave a Reply