जौलजीबी मेले के दौरान गुमशुदा को जौलजीबी पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया बरामद |

पिथौरागढ़ | मेतली बरम निवासी देवेन्द्र सिंह ने कोतवाली जौलजीबी में सूचना दी कि उनका पुत्र तारा सिंह जिसकी उम्र 21 वर्ष है । जौलजीबी मेले में जाने की बात बोलकर कहीं चला गया । जिसका कुछ पता नही चल रहा है । कोतवाली जौलजीबी में उक्त युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त युवक की तलाश शुरू कर दी । पुलिस ने सुरागरसी –पतारसी करते हुए सम्भावित स्थानों में तलाश की तथा कन्ट्रोल रूम के माध्यम से अन्य थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की गयी । पुलिस द्वारा तत्परता से उक्त गुमशुदा को 24 घंटे के भीतर धारचुला क्षेत्र से बरामद कर उसके पिता को सकुशल सुपुर्द किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *