जौलजीबी मेले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले को पुलिस ने कराया हवालात का ‘कड़वा अनुभव’ |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । इसी क्रम में जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान गणेश राम निवासी ड्यूटी बगड़, जौलजीबी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज कर उत्पात मचाया जा रहा था, जिससे मेले की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी, नीरज चौधरी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 अशोक चौधरी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वह और अधिक उग्र एवं आक्रामक होता गया । स्थिति को बिगड़ने से रोकते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया । जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 45 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *