महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम हेतु एएचटीयू टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ में महिला अपराधों, बाल अपराधों एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा एक विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सतीश शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक बी.सी. मासीवाल, एचसीपी तारा बोनाल, हेड कांस्टेबल प्रेम बल्लभ छिम्वाल, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के ब्यूटी पार्लरों में सघन चेकिंग की गई ।

सभी प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन किया गया और उनके मालिकों एवं संचालकों को निम्न निर्देश दिए गए:
• सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करें।
• कैमरों का नियमित संचालन एवं रिकॉर्डिंग का संधारण सुनिश्चित करें।

साथ ही, टीम ने मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार तथा बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। लोगों को इन अपराधों की पहचान, उनसे जुड़ी संभावित परिस्थितियों, तथा उनकी रोकथाम के तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *