पिथौरागढ़ | कोतवाली जौलजीबी में तैनात हे०का० महेश पन्त की तत्परता व सूझ-बूझ तथा जीआईसी जौलजीबी के स्कूली बच्चों की ईमानदार पहल से एक खोया हुआ पर्स उसके सही स्वामी तक सुरक्षित पहुंचाया गया । जीआईसी जौलजीबी के कुछ छात्रों को सड़क पर एक पर्स गिरा हुआ मिला, जिसे उन्होंने बिना देर किए कोतवाली जौलजीबी में जमा कराया। पर्स में ₹3500 नगद, एटीएम कार्ड, डीएल, पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे । हे०का० महेश पन्त द्वारा पर्स में मिले आईडी व डीएल के आधार पर बैंक व आरटीओ कार्यालय से संपर्क कर पर्स स्वामी की जानकारी प्राप्त की गई। पता चला कि पर्स आयुष निवासी बरेली (उ०प्र०) का है, जो धारचूला आया हुआ था और रास्ते में उसका पर्स खो गया था, जिससे वह अत्यधिक परेशान था । पुलिस द्वारा पर्स, रुपये और सभी दस्तावेजों को विधिवत सत्यापन के उपरांत आयुष के मामा के सुपुर्द किया गया। पर्स वापस मिलने पर आयुष व उसके परिजनों ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस एवं जीआईसी जौलजीबी के बच्चों की ईमानदारी और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता व विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए इसी प्रकार मानवता व सेवा भाव के साथ कार्य करने हेतु संकल्पबद्ध है ।
स्कूली बच्चों की ईमानदारी और पुलिस कर्मी की सूझ-बूझ—खोया पर्स उसके स्वामी तक सुरक्षित पहुंचा |
















Leave a Reply