पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जो
शी व क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु निरंतर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 कुबेर सिंह, का0 महेन्द्र सिंह एवं का0 बिमल वर्मा की टीम द्वारा टनकपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक दुकान से 11 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई । मौके पर दुकान संचालक कृष्णानन्द तिवारी पुत्र महेश चन्द्र तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुमौड, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है । साथ ही, थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीन सिंह के नेतृत्व में अ0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, का0 पंकज पंगरिया एवं का0 रजत कुमार द्वारा देवलथल रोड पर चेकिंग के दौरान एक दुकान से 26 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई । मौके पर दुकान संचालक सुरेन्द्र सिंह सामन्त पुत्र खुशाल सिंह, निवासी कापड़ीगांव, थाना कनालीछीना, जनपद पिथौरागढ़, उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कनालीछीना में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत अभियान चला रही है।
दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले दो दुकान संचालक गिरफ्तार |
















Leave a Reply