पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल पिथौरागढ़ नीरज भकुनी के नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल टीम द्वारा विकास भवन पिथौरागढ़ में कोषागार विभाग पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्थापना “रजत जयंती 2025” कार्यक्रम में पेंशनर्स के साथ साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर हे०का० अनिल कुमार व का० विपिन ओली द्वारा उपस्थित पेंशनर्स एवं अन्य प्रतिभागियों को ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फेक कस्टमर केयर नंबर, क्यूआर कोड फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।
प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल
www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर या ☎ हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
“सावधान रहें, सुरक्षित रहें — आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है।”
















Leave a Reply