पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी
एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवाल के नेतृत्व में कोतवाली बेरीनाग पुलिस टीम द्वारा उड़यारी बैंड में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस टीम द्वारा रामलीला मंच गंगोलीहाट में तथा थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में कोतवाली मुनस्यारी पुलिस टीम द्वारा मुनस्यारी क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
इन कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनमानस को निम्न विषयों पर जानकारी प्रदान कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—
• साइबर क्राइम एवं उससे बचाव के उपाय
• यातायात नियमों की जानकारी एवं उनके पालन का महत्व
• जनहित में प्रचलित विभिन्न पोर्टल (Citizen Portal, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, Cyber Crime Portal एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि)
• नशे के दुष्परिणाम
• अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक एवं विधिक विषय
• नवीन कानूनों के संबंध में जानकारी
















Leave a Reply