पिथौरागढ़ | सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में—
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह व का0 नीरज भोज द्वारा चन्द्रभागा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक दुकान से 13 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। दुकान संचालक राजेन्द्र सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी कुमौड खर्क पिथौरागढ उम्र-36 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में जाजरदेवल पुलिस द्वारा जाजरदेवल क्षेत्रांतर्गत शांति भंग करने व पुलिस द्वारा दिये गये आदेश की अवहेलना करने वाले हरीश सिंह खडायत निवासी मड़ जाजरदेवल व मनोज भट्ट नवासी मड़ जाजरदेवल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।
जाजरदेवल क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक महेन्द्र सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी विलई पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 100 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply