पिथौरागढ़ | सड़क हादसों की रोकथाम, यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़
रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में—
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश सिंह निवासी रोड़ीपाली को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संतोष सिंह मेहता निवासी नायल, गंगोलीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 77 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply