एकता, जागरूकता और सुरक्षा यही सच्ची श्रद्धांजलि लौह पुरुष सरदार पटेल को |

पिथौरागढ़ | सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में जाजरदेवल पुलिस द्वारा महर्षि स्कूल जाजरदेवल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति विषय पर सुंदर चित्र प्रस्तुत किए । प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस टीम द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया | साथ ही विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर क्राइम से बचाव का सशक्त संदेश दिया गया |

थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा —

“जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है, और नई पीढ़ी इसका सबसे बड़ा आधार।”

एकता का रंग, जागरूकता का संग!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *