आगामी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं का पुलिस स्टेशन भ्रमण |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थाना थल में आगामी 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज, थल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर थानाध्यक्ष थल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपरउ0नि0 दिनेश शर्मा, हे0का0 शंकर, का0 ललित कोहली, का0 जगदीश मार्कोना द्वारा “रन फॉर यूनिटी” के तहत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही भाषण/वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया, जिनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया । इस दौरान छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 1930, 1933) आदि के उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया । इसके अतिरिक्त, छात्रों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान के बारे में बताया गया तथा उन्हें राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *