पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में निर्देशन में आगामी 31 अक्टूबर को
मनाई जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा रामलीला मैदान डीडीहाट में स्थानीय नागरिकों एवं नगर पालिका कॉम्प्लेक्स डीडीहाट में नारायण नगर डिग्री कॉलेज की छात्र छात्राओं व स्थानीय नागरिकों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय, कार्यों एवं विचारों के संबंध में जानकारी दी गई तथा सभी से लौह पुरुष के आदर्शों पर चलने की अपील की गई । साथ ही उपस्थित नागरिकों एवं छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणाम एवं सुरक्षित सामाजिक जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई |
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी |















Leave a Reply