आगामी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं का पुलिस स्टेशन भ्रमण |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं जारी आदेशों के अनुपालन में कोतवाली जौलजीबी में आगामी 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में जौलजीबी पुलिस द्वारा रा.इ.का. जौलजीबी के छात्र-छात्राओं का पुलिस स्टेशन भ्रमण कराया गया । भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली, थाना परिसर की संरचना, शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों तथा नशा मुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ललित मोहन जोशी सहित उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा सरल, स्पष्ट एवं प्रेरणादायक रूप में दिया गया । अवसर पर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी अवगत कराया गया ।

कार्यक्रम का उद्देश्य — युवा पीढ़ी को पुलिसिंग की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उनमें कानून, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *