पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में आगामी 31 अक्टूबर 2025 को मनाई जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद भर में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा वीर शिवा स्कूल, चिमस्यानौला पिथौरागढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके राष्ट्रीय एकीकरण के योगदान एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराया गया । साथ ही छात्रों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, यातायात नियमों और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन एवं ईमानदारी के मूल्यों को सशक्त बनाना था । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला, हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में धारचूला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर निबंध एवं ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर अपने विचार और रचनात्मकता प्रस्तुत की । कार्यक्रमों में पुलिस द्वारा छात्रों को 1933 (मानस नारकोटिक्स रिपोर्टिंग हेल्पलाइन), 1930 (साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन) एवं 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई ।
आगामी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं का पुलिस स्टेशन भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |
















Leave a Reply