महिला हेल्पलाइन, पिथौरागढ़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में  प्रभारी महिला हेल्पलाइन पिथौरागढ़ उ0नि0 सुशीला आर्या के नेतृत्व में महिला हेल्पलाइन टीम द्वारा भूलागांव, पिथौरागढ़ में महिलाओं एवं बच्चों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन टीम ने उपस्थित महिलाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, बाल संरक्षण कानूनों, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 एवं 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी । साथ ही, प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस सहायता हेतु तुरंत संपर्क करें तथा समाज में महिला सुरक्षा एवं सम्मान की भावना को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *