गुमशुदा मोबाइल बरामद कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने लौटाया मोबाइल, चेहरे पर खिली मुस्कान |

पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में —
कोतवाली डीडीहाट के प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अनिल कुमार, जो आईटीबीपी में गुंजी पोस्ट में तैनात हैं, का गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया।

उक्त मोबाइल सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया।
मोबाइल की पहचान एवं पुष्टि उपरांत, अनिल कुमार के कहने पर उनके सहकर्मी मुकेश कुमार (आईटीबीपी) को विधिवत सुपुर्द किया गया।

जनपद पुलिस की अपील:
यदि किसी नागरिक का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो उसकी जानकारी सहित निकटतम थाने पर तत्काल सूचना दर्ज करें या CEIR पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट करें, ताकि गुमशुदा मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *