पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़
रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है ।
इसी क्रम में —
थानाध्यक्ष बालुवकोट मेघा शर्मा व थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा दो व्यक्तियों के गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया।
उक्त मोबाइल सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया।
मोबाइल की पहचान एवं पुष्टि उपरांत मोबाइल स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किया गया।
जनपद पुलिस की अपील:
यदि किसी नागरिक का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो उसकी जानकारी सहित निकटतम थाने पर तत्काल सूचना दर्ज करें या CEIR पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट करें, ताकि गुमशुदा मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
















Leave a Reply