पिथौरागढ़ | सड़क हादसों की रोकथाम, यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में—
• थानाध्यक्ष अस्कोट
सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में थाना अस्कोट पुलिस द्वारा अस्कोट क्षेत्र में शराब के नशे में अपने बच्चों एवं गांव वालों से मारपीट करने वाले त्रिलोक भट्ट निवासी ताला थाना अस्कोट को उ0नि0 बसंत पंत, हे0का0 प्रेम सिंह एवं का0 अर्जुन सिंह द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
• प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले मनोज सिंह रावत निवासी जी.आई.सी. वार्ड, डीडीहाट को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
• प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले गौरव कुमार निवासी कुमौड़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
• थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र में गाली-गलौज कर शांति भंग करने वाले रविन्द्र सिंह धामी निवासी तोली, बलुवाकोट को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 93 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply