अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ फायर स्टेशन पिथौरागढ़ द्वारा दुकान में लगी आग पर पाया काबू |

पिथौरागढ़ | रात्रि 23:53 बजे फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि स्टैफोर्ड स्कूल के सामने, GIC रोड के पास स्थित “गर्ल्स चॉइस गारमेंट्स” की दुकान में आग लग गई है । सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दो MFE से होज रील ब्रांच द्वारा लगातार पंपिंग करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया गया । फायर यूनिट की तत्परता से आग को अन्य दुकानों तक फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे संभावित बड़े नुकसान से बचाव हुआ ।फायर यूनिट की टीम ने इस आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए आग पर काबू पाया जिससे किसी प्रकार की जन-जीवन की हानी नही हुई ।

मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पिथौरागढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *