पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने मैनवल व वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
Best Employee of the Month – उ0नि0 ललित डंगवाल , अन्य सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी – उ0नि0 कमलेश जोशी, अपर उ0नि0 विनोद भट्ट, अपर उ0नि0 एलआईयू विश्व प्रकाश राज, हे0 का0 भूपेन्द्र सिंह रावत, हे0 का0 नैन सिंह, हे0 का0 शंकर देवड़ी, हे0 का0 एलआईयू किशन राम, हे0 का0 मोहन नेगी, हे0 का0 पुलिस दूरसंचार रश्मि जोशी, हे0 का0 पुलिस दूरसंचार सुनाना कार्की, का0 नीरज भोज, का0 संजय कुमार, का0 त्रिलोक सिंह, का0 बची राम, का0 उमेश तोमक्याल, का0 जितेन्द्र विश्वकर्मा, का0 महेश सिंह, का0 शुभम जोशी, म0 का0 अंकिता, फायर वुमन शीतल, फायर वुमन अंजली, होमगार्ड अजीत सिंह ।
गोष्ठी के प्रमुख बिंदु –
▪ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं का समाधान।
▪ थानावार लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एवं त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश।
▪ ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों पर कार्यवाही व जनजागरूकता।
▪ ट्रैफिक रूल तोड़ने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान।
▪ बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करना।
▪ त्यौहारों के दौरान चोरी झपटमारी आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत आम जन की सुरक्षा हेतु सतर्कता।
▪ सोशल मीडिया पर भ्रामक/अवैधानिक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी।
इस अवसर पर सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0 रावत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
















Leave a Reply