कोतवाली मुनस्यारी पुलिस ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित माल नष्ट किया न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करें । जिस क्रम में एसओ कोतवाली मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 3 मुकदमों से सम्बन्धित अवैध जब्त शराब नष्ट की । इस कार्रवाई में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखा गया । यह कदम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है । यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *