पिथौरागढ़ | आज पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी मय कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा नॉलेज ट्री कोचिंग संस्थान, चिमस्यानौला में एक करियर काउन्सलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने प्रतियोगी
परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को करियर निर्माण से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ व टिप्स प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन, अनुशासन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए सही दिशा में निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा अन्य छात्रों को भी सकारात्मक सोच के साथ तैयारी में जुटे रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया । साथ ही, पुलिस उपाधीक्षक द्वारा युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज निर्माण में सहयोगी बनने की अपील की गई । कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से करियर, प्रतियोगी परीक्षा एवं सामाजिक विषयों पर अपने प्रश्न पूछे जिनका समाधान कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान उ0नि0 ललित डंगवाल व कोचिंग के संस्थापक हेमन्त खोलिया मौजूद रहे ।
युवाओं के भविष्य को दिशा — पुलिस ने दिया “करियर व जीवन दोनों में सफलता का मंत्र” |
















Leave a Reply