पिथौरागढ़ | आज थाना बलुवाकोट में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया । आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत एक गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीएलजी मेंबर, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, पीस कमेटी तथा वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों से दीपावली
पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । थाना दिवस के दौरान लोगों की समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली गयी तथा त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। साथ ही उपस्थित नागरिकों एवं वरिष्ठजनों को नशे के दुष्परिणामों तथा साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया | जनपद पुलिस का उद्देश्य – पुलिस और जनमानस के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना, जिससे पुलिसिंग और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बन सके।
थाना बलुवाकोट पुलिस ने आयोजित किया थाना दिवस पुलिस ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण |
















Leave a Reply