कोतवाली पिथौरागढ़ में 20 मोटर साइकिलों की सकुशल नीलामी |

पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ में विगत दिवस सीजशुदा वाहनों की नीलामी का आयोजन किया गया। कुल 20 मोटर साइकिलों की नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई । नीलामी कार्यक्रम में इच्छुक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक नियमों के अनुसार सम्पन्न की गई । इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट (जूडि.) शिव सिंह, उप जिलाधिकारी (SDM) पिथौरागढ़ मंजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी (CO) पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट, मालखाना मोहर्रिर हे0का0 नंदन जन्तवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । इस नीलामी का उद्देश्य न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जब्त वाहनों का विधिक एवं उचित निस्तारण सुनिश्चित करना था, जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ । साथ ही, विगत दिवस थाना जाजरदेवल से मालखाना मोहर्रिर हे0का0 नैन सिंह व उनकी टीम द्वारा थाने में पंजीकृत पशु क्रूरता से सम्बन्धित माल न्यायालय पिथौरागढ़ के समक्ष नष्ट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *