स्मैक चेन ब्रेक ऑपरेशन — पिथौरागढ़ पुलिस ने उधम सिंह नगर में दबोचा हेरोइन सप्लायर |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में— सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त समीर मलिक पुत्र सलीम मलिक निवासी तराई बिहार कॉलोनी रुद्रपुर उधम सिंह नगर को रमपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । मामले का विवरणः कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 5.94 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था तथा 116.73 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था । विवेचना के दौरान हेरोइन सप्लाइ करने के मामले में अभियुक्त समीर मलिक का नाम प्रकाश में आया जिसपर उपरोक्त मुकदमों में अभियुक्त के विरूद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढोतरी की गयी । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *