आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कोतवाली धारचुला में शान्ति एवं अमन गोष्ठी आयोजित |

पिथौरागढ़ | आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज आदि त्यौहारों को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार आज कोतवाली धारचुला में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा एक शान्ति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में सीएलजी सदस्य, पीस कमेटी, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, पटाखा कारोबारी आदि सम्मिलित हुए। उपस्थित जनों से समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया । एसएचओ हरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा सभी व्यापारियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए, जिससे चोरी व छीनाझपटी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने हेतु बताया गया ताकि भीड़भाड़ के समय ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न न हो । पटाखा कारोबारियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उपस्थित जनों को त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतने व किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया ।

त्यौहारों के दौरान यह रहेगा धारचुला का ट्रैफिक प्लान-

स्थानीय लोगों के वाहन धरतेरस त्यौहार पर मुख्य बाजार से बाहर पार्क किये जायेंगे ।
गलाती की तरफ से आने वाले वाहनों को आर्मी तिराहे से आगे ही पार्क किया जायेगा ।
तवाघाट की तरफ से आने वाले वाहनों को टीवी टावर के पास पार्क किया जायेगा ।
टैक्सी वाहनों से अतिरिक्त वाहनों को काली नदी तटबंध के पास खड़ा करवाया जायेगा ।
पटाखों की दुकानें निर्धारित स्थान, रंग जनजाति महिला उत्थान मंच के प्रांगण पर लगायी जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *