पिथौरागढ़ | आज जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), सतीश शर्मा के नेतृत्व में एएचटीयू टीम द्वारा डॉ. एल.डी. भट्ट मेमोरियल पब्लिक स्कूल, डाटपुलिया, पिथौरागढ़ में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, नशे के दुष्परिणाम, महिला सम्बन्धित अपराध एवं मानव तस्करी की रोकथाम के विषय पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । अभियान के दौरान निरीक्षक सतीश शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल प्रेम बल्लभ छिमवाल, कॉन्स्टेबल महेन्द्र मेहर, कॉन्स्टेबल रणवीर कम्बोज और कॉन्स्टेबल सौरभ मेर उपस्थित रहे। साथ ही, सी.डब्ल्यू.सी. सदस्य, विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा जोशी तथा शिक्षण स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी की ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, संबंधित कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों और इन समस्याओं के समाधान में समाज की भूमिका पर भी चर्चा की गई । इस प्रकार के अभियानों के माध्यम से पिथौरागढ़ पुलिस समाज को निरंतर जागरूक करने तथा जनपद को बाल श्रम एवं मानव तस्करी मुक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है।
एएचटीयू पिथौरागढ़ द्वारा स्कूल में जागरूकता अभियान आयोजित |
















Leave a Reply