एएचटीयू पिथौरागढ़ द्वारा स्कूल में जागरूकता अभियान आयोजित |

पिथौरागढ़ | आज जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) सतीश शर्मा के नेतृत्व में एएचटीयू टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गुरना में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, नशे के दुष्परिणाम एवं मानव तस्करी की रोकथाम विषय पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । अभियान के दौरान हेड कॉन्स्टेबल प्रेम बल्लभ छिमवाल, कॉन्स्टेबल महेन्द्र मेहर, कॉन्स्टेबल रणवीर कम्बोज तथा सी.डब्ल्यू.सी. कर्मचारी उपस्थित रहीं। साथ ही विद्यालय शिक्षण स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता की । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही, संबंधित कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा इन समस्याओं के समाधान में समाज की भूमिका पर भी चर्चा की गई । इस प्रकार के अभियानों के माध्यम से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निरंतर समाज को जागरूक करने एवं जनपद को बाल श्रम एवं मानव तस्करी मुक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *