पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ जनपद से लगे हुए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों पर पुलिस पूरी तरह
सतर्क रहते हुए अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है । इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वार झूलाघाट क्षेत्र में हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में कॉम्बिंग की गयी | पिथौरागढ़ पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सत्यापन संबंधी नियमों का पूर्ण पालन करें ।
पिथौरागढ़ पुलिस व एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद |
















Leave a Reply