पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डीडीहाट क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
2. थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में थल क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
3. थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनता को जागरूक किया गया।
4. थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीन सिंह के नेतृत्व में कनालीछीना क्षेत्र में ई-वैन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय नागरिकों को निम्न विषयों पर जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—
• साइबर क्राइम एवं उससे बचाव के उपाय
• यातायात नियमों की जानकारी एवं उनके पालन का महत्व
• जनहित में प्रचलित विभिन्न पोर्टल (Citizen Portal, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, Cyber Crime Portal एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि)
• नशे के दुष्परिणाम
• अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक एवं विधिक विषय
• नये कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी

ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन में कानून के प्रति सम्मान, आत्म-सुरक्षा की समझ तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *