थाना थल एवं थाना झूलाघाट पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।

इसी क्रम में—

• थाना थल पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ अनीय पुत्र फकीर राम निवासी थल को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के अंतर्गत वारण्टी अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया गया।

• थाना झूलाघाट पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 कुबेर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नवीन कुमार पुत्र हरिराम निवासी मजिरकांडा को एन.आई. एक्ट (धारा 138 — चेक बाउंस प्रकरण) व 323/504/506 भा.द.वी. के तहत वारण्टी अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *