पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।
इसी क्रम में—
थानाध्यक्ष नाचनी मंगर सिंह नेगी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal पर अपलोड मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आज नारायण सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मलौन, थाना नाचनी का गुमशुदा पोको मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹15,000/-) बरामद कर सकुशल मोबाइल स्वामी के सुपुर्द किया गया ।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुमशुदा होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने पर संपूर्ण मोबाइल की जानकारी सहित सूचना दें, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित हो सके।
















Leave a Reply