शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 06 व्यक्तियों को कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि शहीद चौक बेरीनाग के पास दो पक्ष आपस में शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं, जिससे सार्वजनिक शांति भंग हो रही है।

प्रथम पक्ष –
1. रमेश सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी क्वैराली तिपुरा देवी
2. राजेन्द्र सिंह खाती पुत्र नारायण सिंह निवासी उपरोक्त
3. प्रेम मेहरा पुत्र हरीश सिंह निवासी उपरोक्त

द्वितीय पक्ष –
1. मिथुन भारती पुत्र स्वर्गीय श्याम चरण निवासी पूर्व बखेड़ा, कालीचौड़ गेट, काठगोदाम, हाल पता – शहीद चौक बेरीनाग
2. सुमित पुत्र छोटेलाल निवासी सीएचसी गंगोलीहाट
3. सुमित कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी शहीद चौक, बेरीनाग
4. जितेन्द्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी जीजीआईसी, बेरीनाग

थाना प्रभारी हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु वे नहीं माने।
दोनों पक्षों को कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा थाने लाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। जाँच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

साथ ही नशे की हालत में वाहन चला रहे चालक राजेन्द्र सिंह खाती निवासी क्वैराली तिपुरा देवी को गिरफ्तार कर उसके वाहन को सीज किया गया।

दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *