अपने घर से अवैध शराब बेचने वाले को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | विगत दिवस थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष रावत, हे० का० मनोज कुमार, हे० का० पंकज भण्डारी एवं का० ललित मोहन काण्डपाल द्वारा वड्डा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर एक घर से अवैध शराब बेचने वाले व्यक्ति मोहन चन्द्र पुत्र मधवानन्द निवासी सुवाकोट, वड्डा के कब्जे से  10 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 19 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई । अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना जाजरदेवल में उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । साथ ही, बेरीनाग क्षेत्र में शांति भंग करने वाले रविन्द्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी बेरीनाग को उप निरीक्षक हरीश सिंह द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *