कोतवाली बेरीनाग पुलिस की सतर्कता और प्रयास से एक गुमशुदा महिला गाजियाबाद से व दूसरी महिला उ0प्र0 से बरामद |

पिथौरागढ़ |  जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने उनकी पुत्री के बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना कोतवाली बेरीनाग में दी गई थी, जिस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर उपनिरीक्षक पूजा मेहरा द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गई। इसी क्रम में नवम्बर 2022 में एक अन्य महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी थी जिसकी विवेचना अपर उ0नि0 भुवन पाण्डे द्वारा की जा रही थी । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु गंभीर प्रयास शुरू किए गए ।  प्रभारी कोतवाली बेरीनाग हरीश सिंह के नेतृत्व में विवेचक अपर उ0नि0 भुवन पाण्डे द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से टैक्निकल व मैनुअल इनपुट्स के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए अंततः एक महिला को गाजियाबाद से तथा दूसरी को नगीना उ0प्र0 से बरामद कर लिया ।
पिथौरागढ़ पुलिस बाल सुरक्षा एवं महिला संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत है ।

हमेशा आपके साथ – हर मोड़ पर, हर हाल में ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *