पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त नवीन कुमार पुत्र स्व0 हरी राम निवासी सेठीगांव मजिरकांडा को शक्तिखण्ड, इन्दिरापुरम गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध दो मामलों क्रमशः 1- मारपीट के मामले में धारा 323/504/506 भादवि 2- चैक बाउन्स के मामले में 138 एन.आई. एक्ट के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।
गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कोतवाली झूलाघाट पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त गाजियाबाद से धर दबोचा |
















Leave a Reply