पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली धारचुला से अपर उ0नि0 कैलाश चन्द्र मुराली मय टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त लक्ष्मण राम पार्की निवासी खेला, छममा छिलासो थाना पांगला को उसके धारचुला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग का शारीरिक शोषण करने के मामले में धारा 363/366/376(2) भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
वारण्टी अभियुक्त को कोतवाली धारचुला पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply