कोतवाली अस्कोट पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | प्रभारी कोतवाली अस्कोट बसन्त पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शहीद सैनिक बलवन्त सिंह जिमिवाल मेमोरियल बॉलीबॉल टूर्नामेन्ट तथा ओगला में आयोजित मैराथन दौड़ कै दौरान युवाओं हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

युवाओं व अन्य स्थानीय लोगों को निम्न विषयों पर जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—
• साइबर क्राइम एवं उससे बचाव
• यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन का महत्व
• जनहित हेतु प्रचलित विभिन्न पोर्टल (सीटीजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर क्राइम पोर्टल आदि)
• नशे के दुष्परिणाम
• अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक एवं विधिक विषय

इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, आत्म-सुरक्षा की समझ तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *